एशियाई बाजारों में गिरावट
1 min read
मुंबई।
एशियाई बाजारों में गिरावट
मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों पर कल अमेरीकी बाजार में आई कमजोरी का नकारात्मक असर पड़ रहा है बता दें कि अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार देश के प्रमुख पूंजीगत सामानों के लिए नये ऑर्डरों में अप्रत्याशित रूप से दिसंबर में कमी आई है, जिससे कल अमेरिकी बाजार कमजोर हुआ। हालाँकि जानकारों के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए बिड़गते दृष्टिकोण के मद्देनजर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति के अधिक संकेत हैं। जापान का निक्केई 89.46 अंक की कमजोरी के साथ 21,374.77 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग 118.53 अंक की कमजोरी के साथ 28,511.38 पर चल रहा है।
वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.03 फीसदी और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में भी 0.50 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.31 फीसदी और ताइवान के ताइवान वेटेड में 0.15 फीसदी की गिरावट है।