एग्यारकुंड प्रखंड में पेट्रोल पंप पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
धनबाद।
एग्यारकुंड प्रखंड में पेट्रोल पंप पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
धनबाद। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए धनबाद जिले के हर प्रखंड पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एग्यारकुंड प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में पेट्रोल पंप में सी विजिल एप के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पेट्रोल पम्प पर आनेवाले ग्राहकों को सी वीजील एप के बारे में बताया गया। साथ ही साथ उन्हें फोन में डाउनलोड करने के लिए प्रेरित भी किया गया। जिससे कि सी विजिल एप का इस्तेमाल कर आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित शिकायत दर्ज किया जा सके।
साथ ही साथ लोगों को मतदान की महत्ता को बतलाया गया।उन्हें बताया गया कि उनका एक वोट कितना कीमती है ।अपने बहुमूल्य वोट को बर्बाद ना करें और सभी काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें।