लोडेड राइफल, 170 राउंड गोली के साथ चार नक्सली गिरफ्तार
1 min read
न्यूज टुडे
राजेश कुमार।
एक हार्डकोर समेत चार नक्सली गिरफ्तार
लोडेड राइफल, भारी मात्रा में गोली समेत अन्य सामग्री भी बरामद
गिरिडीह ,12 फ़रवरी। गिरिडीह जिला पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सली सिद्धू कोड़ा दस्ते के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
गिरिडीह के पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा ने सोमवार को पुलिस लाइन में एक प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धू कोड़ा जमुई व गिरिडीह जिला सीमांचल जोन का नक्सली कमांडर हैं। बताया कि यह दस्ता बिहार और झारखंड के सीमा पर अपनी गतिविधियों में संलिप्त रहता है।
उसीके दस्ते में शामिल नक्सली संजय हासदा, सुखदेव मुर्मू, प्रकाश मुर्मू व अंबु मरांडी को सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
बताया कि इन नक्सलियों की गिरफ्तारी देवरी थाना क्षेत्र से किया गया हैं।
पुलिस कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से लोडेड राइफल, 170 राउंड गोली व अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है और नक्सलियों से पूछताछ भी की जा रही है।
न्यूज टुडे झारखंड रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे आप हमें ईमेल भी कर सकते है& neestodayjharkhand@gmail.com watsaap9386192053