एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे धनबाद के लोगों को बारिश से मिली राहत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
धनबाद।
एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे धनबाद के लोगों को बारिश से मिली राहत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
धनबाद। धनबाद मे पिछले कई दिनों के इंतजार के बाद बुधवार को धनबाद में वरिश ने दस्तक दी। मंगलवार शाम से ही शहर के कुछ इलाकों में बुंदा बुंदी बारिश के बाद मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मीजज बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद ठंढी हवा ने लोगों को राहत दी तो वहीं बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। बता दें कि पिछले कई दिनों से जिले का तापमान लगातार 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था इसके साथ ही बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार 25 जुलाई तक धनबाद सहित पूरे झारखंड में कही-कही गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 26 जुलाई के बाद मानसून बादल दस्तक देंगे इसके बाद भारी बारिश की भी संभावना है। इससे भटकने वाले फीडर बादल धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिलों में बारिश करा रहे हैं। एक जून से अब तक प्री मानसून और मानसूनी बादलों ने जिले में मात्र 207.1 मिमी बारिश कराया है। जो कि सामान्य से 54 प्रतिशत कम है। अब तक जिले में 450.4 मिली बारिश होनी चाहिए थी।