एक लाख का इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, आठ कांडों में है मुख्य आरोपी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………
1 min read
पलामू।
एक लाख का इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, आठ कांडों में है मुख्य आरोपी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………
डालटेनगंज। पुलिस ने आज शुक्रवार को एक इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि माओवादी देववंश यादव पर एक लाख का इनाम था। पुलिस ने उसे रांची के कामड़े से गिरफ्तार किया है। वहीं बताते चलें कि गिरफ्तार नक्सली देववंश यादव आठ कांडों में मुख्य अभियुक्त है। 2005 में अमानत नदी में बन रहे बराज पूल में केन बम लगाकर उड़ाने का आरोप , अपहरण, लूटपाट, हत्या जैसी कई घटनाओ का भी आरोपी है देववंश यादव। वहीं खबर के अनुसार पिछले दो सालों से वह फरार चल रहा था और नाम बदलकर रांची के कामडे में रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पलामू पुलिस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई देववंश की गिरफ्तारी। वहीं मामले की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से एसपी अजय लिंडा व डीएसपी सुरजीत कुमारने दी।