एक बार परिणीति चोपड़ा का भी दिल टूट चुका है, इंटरव्यू में किया खुलासा। पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
मुंबई।
एक बार परिणीति चोपड़ा का भी दिल टूट चुका है, इंटरव्यू में किया खुलासा। पढ़ें पूरी खबर……..
मुंबई। अपने काम के अलावा इन दिनों परिणीति चोपड़ा चरित देसाई से नजदीकियों की वजह से भी सुर्खियों में हैं। बताते चलें कि हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने अपने पुराने रिेलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। मीडिया कोदिये इंटरव्यू में परिणीति ने बताया कि एक बार उनका भी दिल टूट चुका है। जिसके बाद वह काफी परेशान हो गई थीं। अपने एक्स बॉयफ्रेंड का बिना नाम बताएं उन्होंने कहा, ‘मेरा दिल बुरी तरह टूटा था और मुझे लगता है कि अब ऐसा नहीं होगा। मैं पागल हो गई थी। वह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था क्योंकि उस समय तक मैंने कभी रिजेक्शन का सामना नहीं किया था।
मुझे बस मेरे परिवार की जरूरत थी।’ परिणीति ने बताया कि इस घटना के बाद वह काफी मच्योर हो गई थीं। हालांकि चरित देसाई से अफेयर के बारे में परिणीति ने खुलकर न स्वीकार किया न इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को सच पता है और उनके लिए इतना ही काफी है।