एक क्लिक करें और जानें क्या कहती है आज आपकी राशि।
1 min read
धनबाद।
एक क्लिक करें और जानें क्या कहती है आज आपकी राशि।
धनबाद।
मेष राशि के लिए आज का भविष्य : आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से संतोष रहेगा।
वृषभ राशि के लिए आज का भविष्य : घर के कामकाज में व्यस्तता रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका है। व्ययवृद्धि से तनाव होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। संबंध सुदृढ़ होंगे।
मिथुन राशि के लिए आज का भविष्य : रोजगार में वृद्धि के योग हैं, प्रमाद न करें। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
कर्क राशि के लिए आज का भविष्य : लोगों के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्ययवृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है।
सिंह राशि के लिए आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। प्रयास फलीभूत होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। मित्रों का साथ रहेगा। समय की अनुकूलता रहेगी। विवाद से बचें।
कन्या राशि के लिए आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। रुके कार्यों में गति आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
तुला राशि के लिए आज का भविष्य : किसी धार्मिक कृत्य में भाग ले पाएंगे। किसी साधु-संत व गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। बिगड़े काम बनेंगे।
वृश्चिक राशि के लिए आज का भविष्य : मानसिक व्यग्रता रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है।
धनु राशि के लिए आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।
मकर राशि के लिए आज का भविष्य : शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। घरेलू आवश्यकताओं पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
कुंभ राशि के लिए आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग शैक्षणिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
मीन राशि के लिए आज का भविष्य : कोई शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के उकसाने में न आएं। थकान व कमजोरी रह सकती है।