उत्पाद विभाग, ने छापामारी कर हासिल की उपलब्धि.
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
गिरिडीह।
पंजाब हरियाणा निर्मित 57 पेटी शराब बरामद.
उत्पाद विभाग ने छापामारी कर हासिल की उपलब्धि.
गिरिडीह। गुरुवार को उत्पाद विभाग ने छापामारी कर पंजाब और हरियाणा में निर्मित 57 पेटी अवैध शराब बरामद किया। हालांकि इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नही हुई है।
विदित हो कि उत्पाद अधीक्षक अवधेश सिंह मिली गुप्त सुचना के आधार पर एस.आई अनूप कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर यह सफलता प्राप्त किया है।
उत्पाद अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजधनवार के मंझलाडीह निवासी
रंजन सिंह के घर पर छापामारी कर पंजाब और हरियाणा में निर्मित अवैध विदेशी शराब की 57 पेटी बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नही हो पाया। हालांकि उत्पाद अधीक्षक ने बताया की विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब को लेकर छापामारी अभियान चलकर शराब को पकड़ा जा रहा है।
उन्होंने अवैध शराब के खिलाफ विभाग द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी अभियान को अनवरत जारी रहने की बातें कही।
मौके पर एस.आई बैधनाथ उराँव,त्रिपुरारी कुमार,ललित सोरेन,स्नेहशीष कुमार सेन,हवलदार कृष्णनंदन कुमार,समेत कई होमगार्ड जवान मौजूद थें
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap 9386192053