आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व सांसद प्रतिनिधि। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
गिरिडीह।
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व सांसद प्रतिनिधि। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
गिरिडीह। यूं तो चुनाव में एक पार्टी से दूसरी पार्टी में टिकट लेने को लेकर या पार्टी को और सशक्त बनाने हेतु नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। झारखंड राज्य हो या अन्य राज्यों में सबसे अधिक टिकट लेने को लेकर भाजपा पार्टी में ही खिंचातिनि देखने को मिला।
आज शुक्रवार को कोडरमा में भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री अमित शाह के कार्यक्रम में भाजपा के ही पूर्व सांसद प्रतिनिधि दिलीप उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होंगे।
बताते चलें कि दिलीप उपाध्याय पूर्व में भाजपा पार्टी से जुड़े थे तथा उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता की मदद के लिए दो कदम आगे बढ़कर निरंतर लगे रहे। श्री उपाध्याय कई आंदोलन में बढ़-चढ़कर क्षेत्र की समस्या के निदान हेतु कार्य करते रहे हैं।
वर्तमान में दिलीप उपाध्याय की धर्मपत्नी गिरिडीह सदर प्रखंड के उदनाबाद पंचायत की मुखिया हैं।
वहीं खबर के अनुसार दिलीप उपाध्याय के भाई श्री दीपक उपाध्याय जो ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के पहल पर ही उनके भाई दिलीप उपाध्याय भाजपा में पुनः शामिल हो रहे हैं।