आज एक साथ देवघर, गिरिडीह, बाघमारा में अमित शाह करेंगे जनसभा को संबोधित
1 min read
आज एक साथ देवघर, गिरिडीह, बाघमारा में अमित शाह करेंगे जनसभा को संबोधित
NEWS TODAY रांची :: झारखंड विधानसभा के चौथे चरण के मतदान को लेकर गृह मंत्री एवं BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने झारखंड दौरे में शनिवार 14 दिसंबर को विभिन्न जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह देवघर, गिरिडीह और धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अपने जनसभा में अमित शाह सबसे पहले गिरिडीह में दोपहर 12:25 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद देवघर में दोपहर 2 बजे चुनावी सभा में शिरकत करेंगे और सबसे आखिर में धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3:25 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ध्यान रहे कि झारखंड विधानसभा के चौथे चरण में 15 सीटों पर 16 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।