आजाद नगर में चोरो ने एक घर को बनाया निसाना
1 min read
धनबाद।
आजाद नगर में चोरो ने एक घर को बनाया निसाना………
धनबाद (भूली) : भूली के आज़ाद नगर में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों रूपये के सम्पति की चोरी कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पंहुचकर छानबीन की। भुक्तभोगी ने मामले को लेकर भूली थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया की बीती घर के सभी परिवार शादी समारोह से लौटे थे, सभी रात को अलग अलग कमरे में सोये थे इसी दौरान अज्ञात चोरो ने घटना को अंजाम दिया।
पूर्णिमा देवी के बेटी पिंकी देवी के कमरे से चोरो ने चार मोबाइल, एक जोड़ा पायल, सोने का कानबाली, नथुनी, चांन्दी का बाला सहित नकद पांच हजार और एक एसबीआई का एटीएम कार्ड चुरा लिए और फरार हुए।
घटना का पता सुबह चला जब किसी के पास उनका मोबाइल नहीं था। खोजबीन हुई तो घर के चार मोबाईल गायब थे। इसके बाद एक डिब्बे से सोने चांदी के सामान भी गायब मिले।
घरवालों ने आशंका जाहिर की है की शायद चोरों ने कुछ ऐसा नशीला पदार्थ उन्हें सुंघाया था जिसके कारण वे रात को गहरी नींद सोते रह गए और सुबह सभी की नींद देर से खुली।
रखे आप को आप के आस पास के खबरो से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap 9386192053