आजसू पार्टी केन्द्रीय समिति के आव्हान पर मनाया गया संकल्प दिवस…
1 min read
NEWSTODAYJ पाकुड़ : जिला कार्यालय में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक जॉय पौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यालय से माननीय केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने आजसू पार्टी के फेसबुक पेज के जरिये वर्चुअल संकल्प दिवस को संबोधित किया।
यह भी पढ़े…
बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के द्वारा भारत के 550 जिलों में एक साथ धरना
संबोधन में सुदेश कुमार महतो ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झारखंडी विचार एवं विषयों के साथ राज्य की मौजूदा जरूरतों और चुनौतियों पर अपनी बात रखी। आंदोलन की उपज आजसू पार्टी अपने संघर्ष की अतीत को कभी हशिए पर नहीं जाने देना चाहती। अलग राज्य गठन के बाद झारखंड में परिस्थितियां लगातार बदलती रही है। इन हालात में पार्टी अपनी जवाबदेही से कभी पीछे नहीं हटने के लिए आज एक बार फिर संकल्प लिया।मौके पर अख्तर आलम, विक्रम सिंह, सोनू आलम, मोफीज अंसारी, अनिकुल आलम, प्रशांत भगत, सात्विक भगत, संजीव कुमार पासवान, सन्नी तिवारी, सोनू भगत मौजूद थे।