आजसू पार्टी, का बाँसजोड़ा में 30 सूत्री मांगों को लेकर दिए धरना के 9 वें दिन बुधवार को हुई वार्ता विफल
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
बाँसजोड़ा।
पप्पू अहमद।
बाँसजोड़ा, आजसू पार्टी का बाँसजोड़ा में 30 सूत्री मांगों को लेकर दिए धरना के 9 वें दिन बुधवार को हुई वार्ता विफल हो गई।
परियोजना पदाधिकारी ऐके सिंह के कार्यालय में डेको प्रबन्धन व पार्टी नेताओं के बीच करी एक घण्टे तक जिच के बाद वार्ता बे नतीजा साबित हुआ।
वार्ता में उपस्थित आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि परियोजना चलाने में नियम की अनदेखी हो रही ।कहा कि श्रम कानून व माइनिंग एक्ट का उलंघन हो रहा है।
उन्होंने बीसीसीएल प्रबन्धन से जवाब तलब करते हुए कहा कि परियोजना संचालित में पर्यावरण नियम की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है।
लेवर एक्ट ,मोटर एक्ट के खिलाफ मजदूर का शोषण हो रहा है। पार्टी के तमाम मांगो को लेकर कम्पनी प्रतिनिधि ने 8 अप्रैल तक का समय मांगा।इधर बीसीसीएल प्रबन्धन ने भी 8 को ही अपना पक्ष व मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस पर पार्टी द्वारा आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। बताया जाता है कि,विभन्न मांगो को लेकर आजसू ने 15 दिनों धरना व उसके बाद अनिश्चित कालीन चक्का जाम करने की चेतावनी के साथ आंदोलन चला रही है।
27 मार्च से परियोजना स्थल पर पार्टी का धरना जारी है। वार्ता में परियोजना पदाधिकारी ए के सिंह, कम्पनी के वाई के सिंह,राय जी,के इलावा नेताओ में विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष कोकिल महतो ध्रुव महतो विनोद पासवान,सन्तोष महतो,मुकेश कुमार, अकबर अली,आदि लोग शामिल थे।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap9386192053