आगामी 28-29 फ़रवरी को अपने दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति का आगमन रांची में
1 min read
आगामी 28-29 फ़रवरी को अपने दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति का आगमन रांची में
NEWS TODAY-दो दिवसीय दौरे को लेकर देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद झारखण्ड पधार रहे हैl इसी के साथ झारखंड में उनको दौरे को लेकर तैयारियों को अंजाम देने की कवायद भी तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़े-बिजली विभाग की पोल खोलती ये दृश्य-अंधेरे में भजन कीर्तन को मजबूर ग्रामीण
बताते चले कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 28-29 फरवरी को झारखण्ड के दौरे पर रहने वाले हैl राष्ट्रपति कोविंद अपने इस दो दिवसीय के क्रम में रांची के अलावा, गुमला और देवघर भी जा रहे हैं।
प्रस्तावित रांची आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रांची में करीब तीन हजार अतिरिक्त अधिकारी व जवान तैनात किए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षा संबंधित कोई चूक न होने पाए। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रांची में पुलिस निरीक्षक स्तर के 70 अधिकारी, दारोगा-जमादार स्तर के 326 अधिकारी, लाठीधारी पुरुष जवान 2,325 व 50 महिला लाठीधारी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बम निरोधक दस्ता की चार टीम, तीन अश्रु गैस वाहन, दो रैपिड एक्शन पुलिस व दो श्वान दस्ता को कार्यक्रम स्थल आदि की सुरक्षा में लगाया गया है।