आगामी होने वाले संत रविदास की 643 वी जन्मोत्सव को लेकर भूली में प्रेसवार्ता का आयोजन
1 min read
आगामी होने वाले संत रविदास की 643 वी जन्मोत्सव को लेकर भूली में प्रेसवार्ता का आयोजन
NEWS TODAY- भूली के शिवपुरी स्थित संत शिरोमणि गुरु रैदास आश्रम में, आश्रम के सचिव छोटू राम के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को सम्बोधित करते हुए मंच के सचिव छोटु राम ने बताया की आगामी 16 फरवरी दिन रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 643 वी जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोगता, धनबाद विधायक राज सिन्हा,धनबाद मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, विधायक मोहनिया सासाराम निरंजन राम,जिला परिषद सदस्य प्रियका पाल उपस्थित होंगे।
उन्हो ने बताया की राविवार को प्रातः 10 बजे से 1:30 बजे तक भजन कृतं एवं पूजन का कार्य होगा। वही अपराहन दो बजे से समारोह का उद्धघाटन मुख्य अतिथी एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा किया जायेगा। वही मौके पर संत शिरोमणि आश्रम सभी सदस्य मौजूद थे।।