
(धनबाद)
आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी जुट गई:निकाले जांएगे पांच जगह कांग्रेस जन आक्रोश रैली…..।
धनबाद:-आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी जुट गई है इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशा निर्देश पर सूबे में पांच जगह कांग्रेस जन आक्रोश रैली कर वर्तमान भाजपा की सरकार की नाकामियों को जनता को बताएगी।वही आज जन आक्रोश रैली की जानकारी देने और रैली की समीक्षा करने ज़ोनल को-आर्डिनेटर श्री अशोक चौधरी धनबाद पहुचे।
वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 21 तारीख को बोकारो में रैली का आयोजन किया गया है इसके अलावा सूबे में और चार जगह रैली का आयोजन किया है।अंतिम रैली रांची में आयोजित की गई है।मुख्य मंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में रघुवर दास की सरकार ने केवल जनता को ठगने का काम किया है।कोई भी योजना धरातल पर नही है।जन आक्रोश रैली के माध्य्म से जनता को बीजेपी सरकार की नाकामियों को बताया जाएगा।वही उन्होंने कहा कि आज मुख़्यमंत्री का धनबाद में कार्यक़म है लेकिन पूरे धनबाद को बैनरों और पोस्टरों से धनबाद को पाट दिया गया है जो पूरी तरह से जनता के पैसे की बर्बादी है।NEWSTODAYJHARKHAND.COM