आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का रणधीर वर्मा चौक पर किया पुतला दहन
NEWSTODAY– झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी को विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद विधानसभा में उन्हें प्रतिपक्ष का नेता नहीं चुने जाने के कारण धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
बताते चले कि पुतला दहन के दौरान भजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधायक दल के नेता के रूप में चुन लिया गया फिर भी झारखण्ड विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा बाबू लाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता नहीं चुना गया जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओ में काफी आक्रोश है जिसे लेकर आज रणधीर बर्मा चौक पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा जिस तरह से झारखंड में संविधान की हत्या की जा रही है यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और भारतीय जनता पार्टी इसका हमेशा विरोध करती रहेगी।