आईबी के अनुसार बेउर जेल को उड़ाने की चल रही है साजिश। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
पटना।
आईबी के अनुसार बेउर जेल को उड़ाने की चल रही है साजिश। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
पटना। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अनुसार पटना के बेउर स्थित केंद्रीय आदर्श कारा बेउर सेंट्रल जेल को ब्लास्ट कर उड़ाया जा सकता है। बिहार में उग्रवादी जहानाबाद जेल ब्रेक कांड दोहराने की साजिश रच रहे हैं। पटना के केंद्रीय आदर्श कारा बेउर जेल पर को वो निशाना बना सकते हैं। उग्रवादी किसी भी वक्त बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता हैं। IB इनपुट में इस बात का खुलासा हुआ है। जिसके बाद देर रात बेउर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि 2005 में नक्सलियों ने जहानाबाद जेल पर हमला कर कई कैदियों को छुड़ा लिया था। बेउर जेल में अभी कई दुर्दांत अपराधी बंद हैं। जिनमें से कई की नक्सली पृष्ठभूमि भी है। IB इनपुट ने इस बात का खुलासा किया है कि पटना में जेल ब्रेक कांड को अंजाम देने के लिए बड़ी साजिश रची जा रही है। जैसे ही बिहार पुलिस को मिला, पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। देर रात को आनन फानन में पूरे जेल को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पटना में जहानाबाद जेल ब्रेक कांड जैसी कोई घटना फिर न दोहराई जा सके, इसके लिए एहतियातन बीएमपी और स्वात के 80 जवानों को जेल की सुरक्षा में अगले आदेश तक तैनात कर दिया गया है। दूसरी तरफ सीनियर अधिकारियों की ओर से जेल के पास बेउर थाना को भी लगातार पूरे इलाके में पेट्रोलिंग करने का निर्देश जारी किए है। इसके अलावा पटना पुलिस लाइन से सुरक्षा के लिए जेल के बाहर अलग से पुलिस फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है।