अस्था का महापर्व चैती छठ पूजा का पहला अर्घ्य भगवान भास्कर को दिया गया। पढ़ें पूरी खबर….
1 min read
रांची।
अस्था का महापर्व चैती छठ पूजा का पहला अर्घ्य भगवान भास्कर को दिया गया। पढ़ें पूरी खबर….
रांची। आज न्यू लायंस क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इरगू टोली, चूना भट्ठा, साँई विहार काॅलोनी, मधुकम, कैलाश नगर के छठ वर्तियों ने न्यू मधुकम तालाब में संध्या अरग दी। इसके पूर्व न्यू लायंस क्लब के स्वागत पंडाल का उदघाटन पूर्व महिला आयोग अध्यक्षा डाॅ. महुआ माझी, न्यू लायंस क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, झामुमो नेत्री वर्षा गाड़ी एवं पूर्व पाषर्द आशा देवी ने की।
लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने सभी छठ वर्तियों को पूजा करने में पूर्ण सहयोग किया। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी न्यू लायंस क्लब के सौजन्य से छठ तालाब के चारों ओर विद्यतु-सज्जा की गई, साथ ही क्लब की ओर से सभी छठ वर्तियों के बीच नारियल, दुध, अगरबती, पूष्प, आमपत्ता एवं अन्य पूजन सामग्रियाँ बाँटी गई।
छठ वर्तियों के पूजन सफल बनाने में क्लब के राहुल गुप्ता, शिव किशोर शर्मा, संतोष गुप्ता, विनोद राजन, मंटू मेहता, मुन्ना शर्मा, धनंजय सोनी, सूरज साहू, दिगम्बर प्रसाद, राजू साहू, राकेश जी, विजय सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, गुड्डू साव, सोनू कुमार, रवि तिवारी, मनीष कुमार, विक्की कुमार आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।