
खूंटी।
अर्जुन मुंडा पहुंचे खूंटी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। क्लिक कर पढ़े पूरी खबर……
खूंटी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा बुधवार को खूंटी पहुंचे। खूंटी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मुंडा का जोरदार स्वागत किया। बताते चलें कि इस मौके पर श्री मुंडा ने सुभाष चौक पर नेताजी की मूर्ति और बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
साथ ही उन्होंने उलिहातू जाने के क्रम में मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने उलिहातू में पौध रोपण किया तथा लोगों से अपील की कि पर्यावरण को बचानें के लिए हर संभव प्रयास करें तथा पेड़ लगाकर पृथ्वी को बचायें।