अर्जुन मुंडा का फर्जी लेटर पैड पर ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार
1 min read
अर्जुन मुंडा का फर्जी लेटर पैड पर ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार
NEWS TODAY –पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छनपदा, जैंतगढ से सत्यपाल बेहरा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सत्यपाल भाजपा का कार्यकर्ता है।उसने केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा का फर्जी लेटर पैड बनाकर अपने आप को पश्चिमी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधि घोषित कर काफी समय से लोगों को डराने-धमकाने और ठगने का काम कर रहा था।
ये भी पढ़े..
झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए बाबूलाल मरांडी को इलेक्शन कमीशन ने BJP का विधायक माना
सत्यपाल की गिरफ्तारी अर्जुन मुंडा के निजी सहायक बंशी बिहारी दत्त द्वारा शिकायत के बाद हुई है। सदर चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि सत्यपाल बेहरा ने केंद्रीय मंत्री का अनधिकृत लेटर पैड बनाकर उसके माध्यम से खुद को पश्चिमी सिहभूम का प्रतिनिधि घोषित करते हुए उपायुक्त को आवदेश दिया था। इस संबंध में उसके खिलाफ 10 जून को मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया था। उसे पुलिस ने छापामारी कर जगन्नाथपुर थाना के जैंतगढ़ स्थित उसके दुकान से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसका फर्जी लेटर पैड भी बरामद कर लिया गया है।