अरूप चटर्जी ने कहा- भाजपा को परास्त करने के मुहिम में मासस महागठबंधन के साथ। पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
धनबाद।
अरूप चटर्जी ने कहा- भाजपा को परास्त करने के मुहिम में मासस महागठबंधन के साथ। पढ़ें पूरी खबर……
धनबाद। आज स्थानीय गांधी सेवा सदन में मासस विधायक अरूप चटर्जी ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता किया गया। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मासस हमेशा चाहती है कि सेकुलर वोट का डिवीजन नहीं हो। पूरे देश की राजनीति करवट ले रही है कि किसी तरह से भाजपा को परास्त करें। हमलोग भी इस मुहीम के साथ है।
उन्होंने आगे कहा कि हमलोग चाहते है कि सेकुलर वोट के डिवीजन नहीं हो और सभी जगह महागठबंधन की ओर से बैठक कर सीटों के फैसले किये गये। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने पहले आग्रह किया था कि कोडरमा की सीट माले के लिए छोड़ दी जाये। फर्स्ट और सेकेण्ड के तहत जो फार्मूला तय हुआ है उसी तर्ज पर राजनीति तय होनी चाहिए। हमारे हर जिले में कैडर बेस्ड वोट है।
श्री चटर्जी ने कहा कि अगर महागठबंधन में लेफ्ट को नहीं शामिल किया गया तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। लेफ्ट की महागठबंधन से बात हुई है और सारी शर्तें रखी गयी हैं। एक सप्ताह के अंदर केंद्रीय कमिटी की बैठक के बाद धनबाद लोक सभा से पार्टी लड़ेगी या नहीं इसका निर्णय लिया जाएगा।
वहीं मौके पर विनोद सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर देखें तो पिछले 5 सालों में तो रघुवर मोदी की जो जोड़ी रही है जो डबल इंजन वाली सरकार रही है। उसके खिलाफ पूरे देश में तो विक्षोभ है ही अपितु झारखंड ऐसा राज्य है जहां पिछले 5 सालों तक सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा विरोध में सड़कों पर किसानों के खून बहे, पारा शिक्षकों के खून बहे, अनुबंध कर्मियों के ऊपर हमले हुए हैं। भाकपा माले सड़क पर और संसदीय राजनीति में भी भाजपा के खिलाफ मजबूत आवाज उठाती रही है। वह इस बार कोडरमा में भाजपा को हराने के लिए सीट देने की अपील करती है।