अभी तक झारखंड चुनाव परिणाम के रुझानों में BJP सबसे बड़ी पार्टी -त्रिशंकु विधानसभा के आसार
1 min read
अभी तक झारखंड चुनाव परिणाम के रुझानों में BJP सबसे बड़ी पार्टी -त्रिशंकु विधानसभा के आसार
NEWS TODAY धनबाद :: झारखंड में किसी भी पार्टी को बहुमत का आंकड़ा हासिल होते नहीं दिख रहा है। रुझानों में 41 सीटों तक कोई गठबंधन नहीं पहुंच पाया है और ऐसे में विधानसभा त्रिशंकु रहने के आसार है। फिलहाल सिर्फ 2 सीटों से रुझान आने बाकी है जिसमें बीजेपी 34 सीटों से साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। वहीं जेएमएम गठबंधन को 32 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी के रघुबर दास आगे चल रहे हैं। साथ ही हेमंत सोरेन दुमका से आगे चल रहे हैं। आजसू के सुदेश महतो सिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के गौरव बल्लभ जमशेदपुर पूर्व से पीछे चल रहे हैं। सरयू राय इसी सीट से पीछे चल रहे हैं और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा है। निरसा विधानसभा से जेएमएम प्रत्याशी अशोक मंडल 2’433 मतों से आगे चल रहे हैं दुशरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता एव तीसरे स्थान पर मासस के अरुप चटर्जी हैं।
40 धनबाद विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या :
- प्रदीप मोहन सहाय, आजसू पार्टी 62
- मन्नान मल्लिक, इंडियन नेशनल कांग्रेस 3939
- राज सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी 5223
- राम जनम प्रसाद, बहुजन समाज पार्टी 60
- सरोज कुमार सिंह, जेवीएम (प्र) 40
- विनोद चंद्रवंशी, पीपीआइ (डी) 11
- बिरु आनंद, मार्क्सिस्ट कोर्डिनेशन 18
- मणिलाल महतो, झामुमो उलगुलान 5
- मेराज खान, समाजवादी पार्टी 14
- मोहम्मद फैसल खान, भारतीय दलित पार्टी 11
- राज कुमार सोनी, आप 11
- राम विनय सिंह, हम 10
- राहुल कुमार पासवान, सीपीआई (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) लिबरेशन 303
- विकास रंजन, लोजपा 109
- विपिन कुमार, जदयू 55
- उमेश पासवान, निर्दलीय 26
- मेघनाथ रवानी, निर्दलीय 25
- रंजीत सिंह उर्फ बबलू, निर्दलीय 40
- लक्ष्मी देवी, निर्दलीय 116
- संजय पासवान, निर्दलीय 10
- के.सी. सिंह राज, निर्दलीय 9
- सुरेंद्र कुमार, निर्दलीय 27
नोटा 60