अब बिहार भाजपा को भी नया अध्यक्ष जल्द मिलने की संभावना। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………
1 min read
पटना।
अब बिहार भाजपा को भी नया अध्यक्ष जल्द मिलने की संभावना। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई को नया अध्यक्ष मिल जाने के बाद अब बिहार भाजपा को भी नया अध्यक्ष जल्द मिलने की संभावना दिख रही है। बिहार में अध्यक्ष पद के लिए कई नामों के कयास भी लगाए जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पार्टी की नीति के तहत कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही बिहार में नए बीजेपी अध्यक्ष की तैनाती हो जाएगी, लेकिन यह मामला लगातार टलता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में नए अध्यक्ष की तैनाती के बाद जल्द से जल्द बिहार में भी नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की आस जग गई है। पार्टी किसी ऐसे व्यक्ति के नाम की भी घोषणा अध्यक्ष पद पर कर सकती है कि जो नरेंद्र मोदी की सरकार के पार्ट एक में मंत्रिमंडल में शामिल थे, लेकिन इस मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा सके हैं। ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी और राधा मोहन सिंह का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। भाजपा के एक नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी नेतृत्व चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद पर पिछड़ा या अति पिछड़ा वर्ग का दांव भी खेल सकती है।