अब दुरसन्तो भी छीन गई धनबाद से
1 min read
न्यूज टुडे
newstodayjharkhand@gmail.com watsaap9386192053.
रेलवे बोर्ड ने आगामी 6 फरवरी से 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरन्तो एक्सप्रेस को धनबाद से हो कर चलाने के बजाय भाया जसीडीह झाझा पटना मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया है.
प्लेटफॉर्म नंबर तीन से दुरंतो एक्सप्रेस के लिए यह अंतिम अनाउंसमेंट की गई। दुरंतो एक्सप्रेस ने आज धनबाद होकर अंतिम फेरा लगाया। अब दुरंतो धनबाद की बजाए जसीडीह मेन लाइन होकर चलेगी।
ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय तीन बजकर 53 मिनट पर हावड़ा से धनबाद पहुंची। तीन बजकर 58 मिनट पर दुरंतो धनबाद से अंतिम बार नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। दुरंतो धनबाद में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को चलती थी। अब वह नई रूट पर हावड़ा, आसनसोल, जसीडीह, पटना और मुगलसराय होकर नई दिल्ली के लिए चलेगी।
दो अप्रैल-2010 से दुरंतो धनबाद होकर चल रही थी। आठ साल से चल रही ट्रेन का सोमवार को धनबाद से अंतिम सफर था। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की मांग पर ट्रेन की रूट धनबाद से बदल कर जसीडीह कर दी गई। रूट बदलने पर यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कोई उसे रेलवे की मनमानी बताया, तो किसी ने जनप्रतिनिधियों को कोसा।
सोमवार को धनबाद होकर अंतिम फेरा लगाने के बाद अब नौ फरवरी को दुरंतो जसीडीह होकर चलेगी। इसके लिए चार माह पूर्व ही रेलवे ने रूट का निर्धारण पर समय सारणी जारी कर दी थी।
न्यूज़ टुडे झारखंड रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे।