अपराधियों के गोली से घायल हुए युवक की ईलाज के दौरा मौत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………….
1 min read
रांची।
अपराधियों के गोली से घायल हुए युवक की ईलाज के दौरा मौत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………….
रांची। रांची के नामकुम स्थित आशादीप अपार्टमेंट में रहने वाले युवक आकाश कुमार सिंह की सोमवार रात को मौत हो गई। आकाश को खरसीदाग रिंग रोड पर गत 20 जुलाई की रात अज्ञात अपराधियों ने उस समय गोली मार दी थी। जिस समय वह अपनी महिला मित्र के साथ कार में बातें कर रहा था। घटना के बाद उसकी महिला मित्र ने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आकाश को मेडिका मे भर्ती कराया था। बताते चलें कि घटना में आकाश के दाएं जबड़े को छेदती हुई बाये जबड़े से गोली निकल गई थी। वहीं काफी खून बहने के बाद आकाश कोमा में चला गया था। वहीं आकाश के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले डॉक्टरों ने आकाश के लीवर और किडनी तक इंफेक्शन पहुंचने की बात कही थी। आकाश ने सोमवार रात लगभग 10 बजे अंतिम सांस ली। आज मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।