अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
1 min read
अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
NEWS TODAY : अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैl पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने रविवार को तंज कसते हुए कहा कि अब ‘भाजपा सरकार की चमचागिरी’ यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मानदंड बन गया हैl उन्होंने यह सवाल भी किया कि ऐसा क्यों हुआ कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया’ घोषित कर दिया गया, जबकि उस सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?
उन्होंने सवाल किया कि पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान क्यों? क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरुरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?
गौरतलब है कि कुछ साल पहले भारत की नागरिकता हासिल करने वाले सामी को इस साल पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई हैl सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक थेl