अतिक्रमण हटाओ अभियान रूकने के बाद विधायक राज सिन्हा पहुंचे रेलवे कॉलोनी। पढ़ें पूरी खबर……….
1 min read
धनबाद।
अतिक्रमण हटाओ अभियान रूकने के बाद विधायक राज सिन्हा पहुंचे रेलवे कॉलोनी। पढ़ें पूरी खबर……….
धनबाद। रेलवे द्वारा पिछले एक सप्ताह से रांगाटांड रेलवे कॉलोनी में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान विधायक राज सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद रुक गया है। मंगलवार को कॉलोनी पहुँचकर विधायक ने बेघर हुए लोगो को यह आश्वस्त कराया है कि इस बरसात के समय को देखते हुए अगले दो महीने तक कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान नही चलेगा। डीआरएम से इस विषय पर बातचीत हुई है उन्होंने इसपर सहमति दे दी है। विधायक ने यह भी कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी को आपसी सहयोग करने की जरूरत है। कॉलोनी में रह रहे रेलवे कर्मी उनका परिवार कॉलोनी में व्याप्त गन्दगी से परेशान होकर डीआरएम को लिखित रूप में शिकायत की थी। कॉलोनी में संचालित खटाल से उत्पन्न होने वाली गन्दगी के कारण कर्मियों का रहना मुश्किल हो गया था। कॉलोनी साफ किस तरह से रहे यह देखना भी कॉलोनी के ही लोगो का काम है। यह जमीन रेलवे की है। रेलवे को जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का अधिकार भी है।