अज्ञात अपराधियों ने की कोचांग में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
खूंटी।
अज्ञात अपराधियों ने की कोचांग में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
खूंटी। कोचांग में ग्राम प्रधान सुखराम मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने रात में गोली मारकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान को गोली किसने मारी, क्यों हत्या की गयी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। खूंटी पुलिस को अब तक जो सूचना मिली है, उसके मुताबिक दो-तीन बाइक पर सवार अज्ञात आधा दर्जन अपराधी गांव पहुंचे और गांव के चौक के पास ही ग्राम प्रधान को गोली मार दी।
बताते चलें कि ग्राम प्रधान को गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाया और कोचांग स्थित पुलिस पिकेट में ले गई।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। आज रविवार सुबह सदर अस्पताल में सुखराम मुंडा का शव का पोस्टमार्टम कराने पुलिस पहुंची है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के कारण सुखराम मुंडा की हत्या की गई है।